Current Affairs - Daily
13 नवमबर 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025–26
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 पुरस्कार प्रदान किए। नवी मुंबई, सूरत और विजयवाड़ा सुपर स्वच्छ लीग में शीर्ष तीन शहर बने।
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025–26
चर्चा में क्यों?
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025–26 प्रदान किए।
- आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इस दसवें संस्करण में कुल 60 राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किए गए। इसका विषय था— स्वच्छता की नई पहल: बढ़ाएँ हाथ, करें सफाई साथ।
सुपर स्वच्छ लीग के प्रमुख विजेता
- प्रथम स्थान- नवी मुंबई, महाराष्ट्र।
- द्वितीय स्थान- सूरत, गुजरात।
- तृतीय स्थान- विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश।
यह श्रेणी उत्कृष्ट स्वच्छता प्रदर्शन करने वाले शहरों को मान्यता देती है।
जनसंख्या आधारित श्रेणियों में प्रमुख विजेता
- 10 लाख से अधिक जनसंख्या- विशाखापत्तनम प्रथम, जबलपुर द्वितीय और लखनऊ तृतीय।
- 3 से 10 लाख जनसंख्या- उज्जैन प्रथम, चंडीगढ़ द्वितीय और गुंटूर तृतीय।
- विभिन्न जनसंख्या वर्गों में अलग मूल्यांकन से छोटे और बड़े शहरों के प्रदर्शन की तुलनात्मक समीक्षा संभव होती है।
पहली बार शुरू की गई विशेष पुरस्कार श्रेणियाँ
- स्वच्छ नदी तटीय शहर- रीवा प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और वाराणसी तृतीय।
- स्वच्छ तटीय शहर- पुरी प्रथम, अलप्पुझा द्वितीय और रत्नागिरी तृतीय।
- स्वच्छ हिमालयी शहर- रुद्रपुर प्रथम, जम्मू द्वितीय और शोपियां तृतीय।
- इन श्रेणियों का उद्देश्य नदी तटों, समुद्री तटों तथा पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट स्वच्छता चुनौतियों को पहचानना है।
स्वच्छ शहर जोड़ी पहल
- इस पहल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहर अन्य शहरों को कचरा प्रबंधन और स्वच्छता सुधार में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
- प्रमुख जोड़ियाँ- अहमदाबाद–साणंद, इंदौर–देपालपुर और तिरुपति–कुप्पम।
- यह पहल 27 सितंबर 2025 को शुरू हुई थी तथा इसमें 70 मार्गदर्शक और 191 मार्गदर्शन प्राप्त करने वाले शहर शामिल हुए।
सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली और प्रमुख तथ्य
- स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत 2016 में 73 शहरी स्थानीय निकायों के साथ हुई थी। वर्ष 2025–26 में इसका विस्तार 4,751 से अधिक शहरों तक हुआ।
- मूल्यांकन में 43 संकेतकों का उपयोग किया गया, जिनमें कचरा पृथक्करण, संग्रहण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता सुविधाएँ, अपशिष्ट जल प्रबंधन और नागरिक प्रतिक्रिया शामिल थे।
- 3,000 से अधिक प्रशिक्षित मूल्यांकनकर्ताओं ने डिजिटल सत्यापन और GPS आधारित निगरानी की सहायता से मूल्यांकन किया।
- 350 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों ने अपनी रैंकिंग में कम-से-कम 500 स्थानों का सुधार किया।
स्वच्छ भारत मिशन से संबंध
- स्वच्छ सर्वेक्षण, स्वच्छ भारत मिशन–शहरी के अंतर्गत शहरों की स्वच्छता का प्रमुख वार्षिक मूल्यांकन है।
- स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को हुई थी।
- स्वच्छ भारत मिशन–शहरी 2.0 का उद्देश्य शहरों को कचरा-मुक्त बनाने तथा अपशिष्ट और प्रयुक्त जल प्रबंधन को मजबूत करना है।
निष्कर्ष
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 ने शहरी स्वच्छता, नागरिक सहभागिता और स्थानीय निकायों की जवाबदेही को प्रोत्साहित किया। नई पुरस्कार श्रेणियाँ स्वच्छता मूल्यांकन को अधिक समावेशी और पर्यावरण-केंद्रित बनाती हैं।
बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न. स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025–26 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- नवी मुंबई ने सुपर स्वच्छ लीग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में विशाखापत्तनम प्रथम रहा।
- स्वच्छ नदी तटीय शहर श्रेणी में वाराणसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- स्वच्छ सर्वेक्षण की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 2 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर: (c)
व्याख्या:
- कथन 1 सही है। सुपर स्वच्छ लीग में नवी मुंबई प्रथम स्थान पर रहा।
- कथन 2 सही है। दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में विशाखापत्तनम प्रथम रहा।
- कथन 3 गलत है। स्वच्छ नदी तटीय शहर श्रेणी में रीवा प्रथम तथा वाराणसी तृतीय रहा।
- कथन 4 सही है। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था।