RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 28 नवमबर 2026

गोल्डन महासीर और सियांग परियोजना — प्रवास एवं संरक्षण

गोल्डन महासीर और सियांग परियोजना

  • अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना से गोल्डन महासीर के प्रवास मार्ग और प्रजनन स्थल प्रभावित हो सकते हैं. परियोजना अभी पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन के चरण में है. बाँध बनने पर मुख्य नदी और उसकी सहायक नदियों के बीच मछलियों की आवाजाही बाधित हो सकती है.

  • गोल्डन महासीर (Tor putitora) हिमालयी नदियों की एक बड़ी और शक्तिशाली मीठे पानी की मछली है. इसे ‘भारतीय नदियों का बाघ’ कहा जाता है.
  • यह सिन्धु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्रों में पाई जाती है और अरुणाचल प्रदेश की राज्य मछली है.
  • इसके शरीर के किनारे सुनहरे-पीले होते हैं, शल्क बड़े होते हैं और मुँह के पास मूँछ जैसे संवेदी अंगों (बार्बेल) के 2 जोड़े होते हैं.
  • IUCN की लाल सूची में यह ‘संकटग्रस्त’ (Endangered) श्रेणी में है.
  • यह प्रजनन के लिए मुख्य नदी से धारा के विपरीत छोटी सहायक नदियों में जाती है और बाद में भोजन के लिए बड़ी नदियों में लौटती है. इसका पूरा प्रवास मीठे पानी में होता है.

प्रश्न - गोल्डन महासीर (Tor putitora) के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए.

I. यह मीठे पानी की मछली है, जो सिन्धु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्रों में पाई जाती है.
 II. इसे IUCN की लाल सूची में ‘सुभेद्य’ (Vulnerable) श्रेणी में रखा गया है.
 III. प्रस्तावित सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना इसके प्रवास मार्ग और प्रजनन स्थलों को प्रभावित कर सकती है.

उपर्युक्त कथनों में से कौनसे सही हैं ?

A) केवल I और II
 B) केवल I और III
 C) केवल II और III
 D) I, II और III

उत्तर - (B)

व्याख्या - गोल्डन महासीर सिन्धु, गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी तंत्रों में पाई जाती है. IUCN की लाल सूची में यह ‘संकटग्रस्त’ (Endangered) श्रेणी में है. सियांग पर बाँध बनने से मुख्य नदी और उसकी सहायक नदियों के बीच इसकी आवाजाही बाधित हो सकती है, जिससे प्रजनन स्थलों तक इसकी पहुँच प्रभावित हो सकती है.