RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 17 सितमबर 2026

ब्रिक्स गाला डिनर तक पहुंची बिजनौर की 'विदुर प्रेरणा' हर्बल चाय

बिजनौर के लक्खीवाला गांव के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई 'विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल चाय' ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स गाला डिनर के दौरान यह विशेष हर्बल चाय राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विशिष्ट मेहमानों को परोसी गई, जो ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

बिजनौर के लक्खीवाला गांव की महिलाओं द्वारा स्वयं सहायता समूह के माध्यम से तैयार की जा रही विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल चाय को भारत मंडपम में आयोजित BRICS गाला डिनर में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य मेहमानों को परोसा गया।

 

महत्वपूर्ण बिन्दु:

  • उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लक्खीवाला गांव में महिलाओं द्वारा तैयार की जाने वाली विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल चाय अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई है।
  • भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित BRICS गाला डिनर में राष्ट्राध्यक्षों और अन्य मेहमानों को यह हर्बल चाय परोसी गई।
  • इस चाय का उत्पादन लक्खीवाला निवासी बबीता रानी द्वारा करीब एक वर्ष पहले बनाए गए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करती हैं।
  • चाय में गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची और सौंफ जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी तैयारी के दौरान लेमन ग्रास के पानी का छिड़काव भी किया जाता है।
  • उत्पाद का नाम विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी रखा गया है और इसे विदुर नाम से बेचा जाता है।
  • 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस चाय का उल्लेख किया था और इसके स्वाद व पारंपरिक गुणों की सराहना की थी।
  • चाय फिलहाल ऑनलाइन बेची जाती है और ऑर्डर मिलने के अनुसार इसका उत्पादन किया जाता है।
  • एक छोटे गांव से शुरू हुई यह पहल महिला नेतृत्व वाले ग्रामीण उद्यम और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती पहुंच को दर्शाती है।

 

 

अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न. विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

यह पहल बिजनौर में महिला-नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूह आधारित ग्रामीण उद्यमिता से संबंधित है। 

प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में उल्लेख किए जाने के बाद इस उत्पाद को व्यापक पहचान मिली। 

BRICS गाला डिनर में इसकी प्रस्तुति भारत के स्वदेशी पशुधन एवं मवेशी आनुवंशिक संसाधनों को बढ़ावा देने की पहल का हिस्सा थी। 

इसे तैयार करने में गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची और सौंफ जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। 

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A. केवल 1, 2 और 4

 B. केवल 1, 3 और 4

 C. केवल 2 और 3

 D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: A. केवल 1, 2 और 4

व्याख्या:

 कथन 1, 2 और 4 सही हैं। विदुर प्रेरणा हर्बल टी का उत्पादन बिजनौर के लक्खीवाला गांव की महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री के मन की बात में उल्लेख के बाद इसे व्यापक पहचान मिली। इसमें गिलोय, मुलेठी, कच्ची हल्दी, इलायची और सौंफ जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है। कथन 3 गलत है, क्योंकि यह पहल स्वदेशी पशुधन संरक्षण से नहीं, बल्कि महिला-नेतृत्व वाली ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय हर्बल उत्पाद से संबंधित है।