RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 25 सितमबर 2026

साहेल क्षेत्र: सहारा और सवाना के बीच संक्रमण क्षेत्र

साहेल अफ्रीका में सहारा मरुस्थल के दक्षिण में स्थित अर्ध-शुष्क क्षेत्र है, जो अटलांटिक महासागर से सूडान तक फैला हुआ है।

  • साहेल पश्चिमी और उत्तर-मध्य अफ्रीका का अर्ध-शुष्क संक्रमण क्षेत्र है। 
  • यह उत्तर में सहारा मरुस्थल और दक्षिण में आर्द्र सवाना के बीच स्थित है तथा पश्चिम में अटलांटिक महासागर से पूर्व में सूडान तक फैला है।
  • इसके अंतर्गत सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड और सूडान के कुछ भाग आते हैं। यहाँ घास, काँटेदार झाड़ियाँ, बबूल और बाओबाब पाए जाते हैं।

MCQ HINDI

साहेल क्षेत्र किन दो प्रमुख भौगोलिक क्षेत्रों के बीच स्थित है?

(A) सहारा मरुस्थल और आर्द्र सवाना
(B) कांगो बेसिन और भूमध्यसागरीय तट
(C) कालाहारी मरुस्थल और उष्णकटिबंधीय वर्षावन
(D) एटलस पर्वत और हिंद महासागर

उत्तर: (A) सहारा मरुस्थल और आर्द्र सवाना

व्याख्या:

  • साहेल अफ्रीका का अर्ध-शुष्क संक्रमण क्षेत्र है।
  • यह सहारा मरुस्थल के ठीक दक्षिण में स्थित है।
  • यह अटलांटिक महासागर से सूडान तक विस्तृत है।
  • यहाँ पशुपालन एक महत्वपूर्ण आजीविका है।