RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 25 सितमबर 2026

PBSHABD: विश्वसनीय समाचारों के प्रसार के लिए प्रसार भारती की पहल

PBSHABD प्रसार भारती की निःशुल्क बहुभाषी समाचार सेवा है, जो मीडिया संस्थानों को टेक्स्ट, वीडियो, ऑडियो, फोटो और इन्फोग्राफिक्स के रूप में सत्यापित समाचार उपलब्ध कराती है।

चर्चा में क्यों?

  • प्रसार भारती अपनी समाचार व्यवस्था की पहुंच बढ़ाने के लिए PBSHABD नामक निःशुल्क समाचार सेवा चला रहा है। 
  • PBSHABD को 13 मार्च 2024 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था। 
  • यह सेवा प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस (PBNS) से विकसित हुई है, जो पहले आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए आंतरिक समाचार सेवा के रूप में काम करती थी। 
  • PBSHABD का पूरा नाम Shared Audio-Visuals for Broadcast and Dissemination है।

प्रमुख विशेषताएँ

  • PBSHABD पर समाचार 5 प्रारूपों में उपलब्ध हैं: 
    • टेक्स्ट 
    • वीडियो 
    • ऑडियो 
    • फोटो 
    • इन्फोग्राफिक्स 
  • समाचार 15 भारतीय भाषाओं और लगभग 50 श्रेणियों में उपलब्ध कराए जाते हैं। 
  • इस सेवा से लगभग 3,600 मीडिया संस्थान जुड़े हैं। 
  • सेवा का निःशुल्क उपयोग मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है। 
  • पंजीकृत समाचार पत्र, टीवी एवं रेडियो चैनल तथा डिजिटल प्रकाशक इसका उपयोग कर सकते हैं। 
  • सामग्री के साथ प्रसार भारती का लोगो या क्रेडिट लाइन अनिवार्य नहीं है, जिससे मीडिया संस्थान इसे अपने नाम से प्रकाशित कर सकते हैं। 

समाचार-संग्रह नेटवर्क

  • PBSHABD को देशभर में फैले 1,500 से अधिक रिपोर्टरों, संवाददाताओं और स्ट्रिंगरों का सहयोग प्राप्त है। 
  • लगभग 60 समर्पित संपादकीय डेस्क लगातार समाचारों की जांच और संपादन करते हैं।
  • आकाशवाणी के 46 क्षेत्रीय समाचार इकाइयाँ तथा मुख्यालय और दूरदर्शन समाचार की 31 क्षेत्रीय समाचार इकाइयाँ तथा मुख्यालय इस नेटवर्क का हिस्सा हैं। 

 

PBSHABD: विकास और प्रमुख पड़ाव

  • 1990: संसद ने प्रसार भारती अधिनियम पारित किया, जिसने सार्वजनिक प्रसारण व्यवस्था के लिए कानूनी आधार प्रदान किया। 
  • 1997: 23 नवंबर 1997 को प्रसार भारती औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया। 
  • 2024 तक: प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस (PBNS) मुख्य रूप से प्रसार भारती की संपादकीय टीमों के लिए आंतरिक समाचार सेवा के रूप में कार्य करती थी। 
  • मार्च 2024: 13 मार्च 2024 को PBSHABD को विभिन्न प्रारूपों में समाचार साझा करने वाले निःशुल्क मंच के रूप में शुरू किया गया। 
  • मार्च 2025: एक वर्ष पूरा होने के बाद इसकी निःशुल्क सेवा को मार्च 2026 तक बढ़ाया गया।
  • मार्च 2026: निःशुल्क सेवा को आगे बढ़ाकर मार्च 2027 तक कर दिया गया। 
  • भविष्य: अतिरिक्त सेवाओं और बेहतर वितरण व्यवस्था के साथ PBSHABD 2.0 शुरू करने की योजना है।

 

प्रसार भारती: 

  • प्रसार भारती भारत का सार्वजनिक सेवा प्रसारक है। 
  • यह प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के तहत 1997 में स्थापित एक वैधानिक स्वायत्त निकाय है। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य ऐसी प्रसारण सेवाएँ प्रदान करना है, जो जनता को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन उपलब्ध कराएँ। 
  • प्रमुख घटक: प्रसार भारती दो प्रमुख संस्थाओं के माध्यम से कार्य करता है: 
    • आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) 
    • दूरदर्शन
  • मुख्यालय: नई दिल्ली

 

अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न: PBSHABD और प्रसार भारती के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. PBSHABD को मार्च 2024 में प्रसार भारती न्यूज़ सर्विस (PBNS) के विस्तार के रूप में शुरू किया गया, जो पहले मुख्य रूप से आंतरिक समाचार सेवा के रूप में कार्य करती थी। 
  2. PBSHABD पर समाचार 15 भारतीय भाषाओं और पाँच प्रारूपों—टेक्स्ट, वीडियो, ऑडियो, फोटो और इन्फोग्राफिक्स—में उपलब्ध हैं। 
  3. प्रसार भारती की स्थापना 1990 में प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के तहत एक वैधानिक स्वायत्त निकाय के रूप में हुई थी। 
  4. PBSHABD की निःशुल्क सेवा को मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है और भविष्य में PBSHABD 2.0 शुरू करने की योजना है। 

उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

A. केवल 1, 2 और 4
 B. केवल 1 और 3
 C. केवल 2, 3 और 4
 D. 1, 2, 3 और 4

उत्तर: A. केवल 1, 2 और 4

व्याख्या:

  • PBSHABD को 13 मार्च 2024 को लॉन्च किया गया और यह PBNS से विकसित हुआ, जो पहले मुख्य रूप से प्रसार भारती की आंतरिक समाचार सेवा थी। अतः कथन 1 सही है। 
  • PBSHABD पर समाचार 15 भारतीय भाषाओं और पाँच प्रारूपों—टेक्स्ट, वीडियो, ऑडियो, फोटो और इन्फोग्राफिक्स—में उपलब्ध हैं। अतः कथन 2 सही है। 
  • प्रसार भारती अधिनियम 1990 में पारित हुआ था, लेकिन प्रसार भारती स्वयं 23 नवंबर 1997 को एक वैधानिक स्वायत्त निकाय के रूप में अस्तित्व में आया। अतः कथन 3 गलत है।
  • PBSHABD की निःशुल्क सेवा को मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है तथा भविष्य में अतिरिक्त सुविधाओं के साथ PBSHABD 2.0 शुरू करने की योजना है। अतः कथन 4 सही है।