RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 26 सितमबर 2026

NCAHP ने Allied और Healthcare Professionals के लिए नए पंजीकरण नियम अधिसूचित किए

राष्ट्रीय Allied और Healthcare Professions आयोग ने 2026 के नए पंजीकरण नियमों के तहत Allied और Healthcare Professionals के लिए केंद्रीय एवं राज्य रजिस्टर में पंजीकरण, UID और डिजिटल प्रमाणपत्र जैसी व्यवस्थाएं शुरू की हैं।

NCAHP ने Allied और Healthcare Professionals के लिए नए पंजीकरण नियम अधिसूचित किए

चर्चा में क्यों?

  • National Commission for Allied and Healthcare Professions (NCAHP) ने Registration of Allied and Healthcare Professionals Regulations, 2026 को 31 अगस्त 2026 को अधिसूचित किया, जिसे 15 सितंबर को राजपत्र में प्रकाशित किया गया।
  • इन नियमों का उद्देश्य देश में Allied और Healthcare Professionals के लिए एक समान पंजीकरण व्यवस्था स्थापित करना है।

प्रमुख प्रावधान

  • 10 व्यापक क्षेत्रों में 57 व्यवसायों से जुड़े पेशेवरों, जैसे फिजियोथेरेपिस्ट, डायटीशियन और लैब टेक्नोलॉजिस्ट, को निर्धारित राज्य और केंद्रीय रजिस्टर में पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकृत पेशेवरों को विशिष्ट पहचान संख्या (UID) और सुरक्षित QR कोड वाला प्रमाणपत्र मिलेगा
  • केंद्रीय और राज्य रजिस्टर ऑनलाइन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होंगे, जिससे किसी पेशेवर के पंजीकरण की पुष्टि की जा सकेगी।
  • पेशेवर एक राज्य में पंजीकरण कराकर दूसरे राज्य में भी काम कर सकेंगे, निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचना देनी होगी।
  • पंजीकरण पाँच वर्ष के लिए वैध होगा और नवीनीकरण के लिए हर वर्ष 15 घंटे का Continuing Professional Development (CPD) पूरा करना होगा।
  • विदेशी योग्यता रखने वाले भारतीय नागरिक निर्धारित समकक्षता और परीक्षा संबंधी शर्तें पूरी करने के बाद पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • उच्च शिक्षा, फेलोशिप, शोध और विशेष प्रशिक्षण जैसे कार्यों के लिए अस्थायी पंजीकरण का प्रावधान भी है।
  • इंटर्नशिप या व्यावहारिक प्रशिक्षण करने वाले विद्यार्थी अपने संस्थानों के माध्यम से बिना किसी पंजीकरण शुल्क के अंतरिम पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं।
  • निर्धारित योग्यता के बिना पहले से कार्य कर रहे कुछ पेशेवरों के लिए अनंतिम पंजीकरण और ब्रिज कोर्स का प्रावधान किया जा रहा है।

महत्व

  • नए नियमों का उद्देश्य योग्य और अयोग्य पेशेवरों के बीच स्पष्ट अंतर स्थापित करना तथा मरीजों की सुरक्षा बढ़ाना है।
  • इससे Allied Healthcare क्षेत्र में पारदर्शिता, मानकीकरण और पेशेवरों की गतिशीलता को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह सुधार अगले पाँच वर्षों में एक लाख अतिरिक्त Allied और Healthcare Professionals तैयार करने के सरकारी लक्ष्य से भी जुड़ा है।

राष्ट्रीय Allied और Healthcare Professions आयोग (NCAHP) के बारे में:

  • यह NCAHP अधिनियम, 2021 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। 
  • यह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। 
  • इसका उद्देश्य Allied और Healthcare Professionals के लिए राष्ट्रीय मानकों को सुनिश्चित करके स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। 
  • यह विभिन्न मान्यता प्राप्त Allied और Healthcare Professions को कवर करता है।

प्रमुख कार्य:

  • मानकीकरण: यह Allied और Healthcare Professionals की शिक्षा और प्रशिक्षण के लिए मानक तय करता है। 
  • पंजीकरण और मान्यता: यह पेशेवरों के पंजीकरण, प्रशिक्षण और मान्यता की प्रक्रिया को नियंत्रित करता है। 
  • निरंतर व्यावसायिक विकास: यह पेशेवरों को अपने ज्ञान और कौशल को नियमित रूप से अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करता है। 
  • अनुसंधान और विकास: यह स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान तथा नई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देता है।

 

 

प्रश्न: Allied और Healthcare Professionals के पंजीकरण विनियम, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ये विनियम 10 व्यापक क्षेत्रों के अंतर्गत 57 व्यवसायों के लिए एक समान पंजीकरण व्यवस्था प्रदान करते हैं।
  2. एक राज्य में पंजीकृत पेशेवरों को दूसरे राज्य में कार्य करने से पहले वहाँ नया पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
  3. पंजीकरण पाँच वर्षों के लिए वैध होता है और इसके नवीनीकरण के लिए निरंतर व्यावसायिक विकास (CPD) आवश्यक है।
  4. विदेशी योग्यता प्राप्त भारतीय नागरिकों को योग्यता की समकक्षता और निकास परीक्षा संबंधी आवश्यकताओं से छूट दी गई है।
  5. मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थी बिना पंजीकरण शुल्क के अंतरिम पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं।

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1, 2 और 3

 (b) केवल 1, 3 और 5 

(c) केवल 2, 3, 4 और 5 

(d) केवल 1, 3, 4 और 5

उत्तर: (b) केवल 1, 3 और 5

व्याख्या:

  • ये विनियम 10 व्यापक क्षेत्रों के अंतर्गत 57 व्यवसायों के लिए एक समान पंजीकरण व्यवस्था स्थापित करते हैं। अतः कथन 1 सही है।
  • पेशेवर संबंधित अधिकारियों को सूचित करके एक राज्य में पंजीकरण के आधार पर दूसरे राज्य में भी कार्य कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य में नया पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। अतः कथन 2 गलत है।
  • पंजीकरण पाँच वर्षों के लिए वैध होता है और इसके नवीनीकरण के लिए प्रतिवर्ष 15 घंटे का निरंतर व्यावसायिक विकास (CPD) आवश्यक है। अतः कथन 3 सही है।
  • विदेशी योग्यता प्राप्त भारतीय नागरिकों को लागू योग्यता मान्यता, समकक्षता और निकास परीक्षा संबंधी शर्तें पूरी करनी होती हैं। अतः कथन 4 गलत है।
  • मान्यता प्राप्त संस्थानों में इंटर्नशिप या व्यावहारिक प्रशिक्षण करने वाले विद्यार्थी अपने संस्थानों के माध्यम से बिना पंजीकरण शुल्क के अंतरिम पंजीकरण प्राप्त कर सकते हैं। अतः कथन 5 सही है।