RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 28 सितमबर 2026

65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में ललित कला अकादमी ने 20 कलाकारों को पुरस्कार दिए

ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में ललित कला अकादमी ने 20 कलाकारों को पुरस्कार दिए

खबरों में क्यों?

  • भारत की राष्ट्रीय कला अकादमी, ललित कला अकादमी ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (NEA) में 20 कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किए हैं। 
  • यह प्रदर्शनी भारत में समकालीन दृश्य कला को प्रदर्शित करने वाले प्रमुख वार्षिक मंचों में से एक है। 

प्रमुख बिंदु

  • 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में: 
    • 6,175 कलाकृतियाँ प्राप्त हुईं। 
    • 2,495 कलाकारों ने भाग लिया। 
    • कलाकारों ने 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व किया। 
  • प्रदर्शनी में चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग, ड्राइंग और मिश्रित माध्यम जैसी विभिन्न कला विधाओं को शामिल किया गया। 
  • यह प्रदर्शनी कलाकारों को पहचान, पेशेवर अवसर और आर्थिक लाभ प्राप्त करने में मदद करती है। 

चयनित पुरस्कार विजेता

कलाकार

पुरस्कृत कलाकृति

माध्यम

श्रेणी

चंद्र शेखर सैनीMy Entire World - Iटेराकोटामूर्तिकला
गोपाल चंद्र नस्करThe Tune of The Srimad Bhagavad Gitaकैनवास पर ऐक्रेलिकचित्रकला
किशोर कुमार नरखाड़़ीवालाParyavaranकैनवास पर ऑयलचित्रकला
मृणाल डेHopeless Settlementकैनवास पर ऐक्रेलिकचित्रकला
निधि चोपड़ाTangible Dreamsसिरेमिकमूर्तिकला

 

ललित कला अकादमी के बारे में

  • ललित कला अकादमी का उद्घाटन 5 अगस्त 1954 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने किया था। 
  • इसे सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत 11 मार्च 1957 को पंजीकृत किया गया। 
  • यह भारत सरकार द्वारा स्थापित कला क्षेत्र की तीन राष्ट्रीय अकादमियों में सबसे युवा है। 
  • इसके प्रमुख कार्यों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियाँ, कलाकार शिविर, कार्यशालाएँ, छात्रवृत्तियाँ, प्रकाशन, शोध और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। 
  • राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ललित कला अकादमी का सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक आयोजन है। 
  • अकादमी समकालीन, आधुनिक, लोक और जनजातीय कला से संबंधित स्थायी कला-संग्रह का संरक्षण और दस्तावेजीकरण भी करती है।

     

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (NEA) के बारे में: 

  • राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (NEA) ललित कला अकादमी (राष्ट्रीय कला अकादमी) द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण वार्षिक आयोजन है। 
  • इसका आयोजन हर वर्ष किया जाता है और कलाकारों को अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। 
  • उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए कलाकारों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाता है।
  • प्रदर्शनी के दौरान ललित कला अकादमी परंपरागत रूप से कुछ चयनित कलाकृतियों को अपने स्थायी कला-संग्रह के लिए खरीदती थी। 
  • इस प्रक्रिया के दो प्रमुख उद्देश्य थे: 
    • कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक सहायता व पहचान प्रदान करना।
    • अकादमी के कला-संग्रह को समृद्ध करना। 
  • 1997 में ललित कला अकादमी के सरकारी नियंत्रण में आने के बाद, राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी से कलाकृतियाँ खरीदने की यह प्रथा समाप्त कर दी गई।

अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न. ललित कला अकादमी और राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (NEA) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. ललित कला अकादमी का उद्घाटन 1950 में हुआ था और इसे 1957 में सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया था। 
  2. राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है और यह कलाकारों को अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है। 
  3. ललित कला अकादमी कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा स्थापित तीन राष्ट्रीय अकादमियों में सबसे युवा है। 

उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?

(a) केवल 1 और 2
 (b) केवल 2 और 3
 (c) केवल 1 और 3
 (d) 1, 2 और 3

उत्तर: (d) केवल 2 और 3

व्याख्या:

  • ललित कला अकादमी का उद्घाटन 1954 में हुआ और इसे 1957 में सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट, 1860 के तहत पंजीकृत किया गया। अतः कथन 1 गलत है।
  • राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है और यह कलाकारों को अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है। अतः कथन 2 सही है। 

ललित कला अकादमी भारत सरकार द्वारा स्थापित तीन राष्ट्रीय अकादमियों में सबसे युवा है। अतः कथन 3 सही है।