RWA Civil Services
Current Affairs - Daily 25 सितमबर 2026

DDU-GKY 2.0: ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल से स्थायी रोजगार तक

दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना 2.0 ग्रामीण युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण, रोजगार, स्वरोजगार और रोजगार बनाए रखने के लिए सहायता प्रदान करती है।

चर्चा में क्यों?

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय (MoRD) ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) 2.0 लागू कर रहा है। 
  • DDU-GKY की शुरुआत 25 सितंबर 2014 को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत की गई थी। 
  • इसके संशोधित दिशा-निर्देश मई 2025 में जारी किए गए। 

प्रमुख विशेषताएँ

  • यह योजना गरीब ग्रामीण परिवारों के 15–35 वर्ष के युवाओं को रोजगार से जुड़े कौशल प्रशिक्षण का अवसर देती है। 
  • सामाजिक समावेशन के लिए अनिवार्य लक्ष्य: 
    • 50% SC/ST उम्मीदवार 
    • 33% महिलाएँ 
    • 5% दिव्यांग व्यक्ति 
  • प्रशिक्षण को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें स्वास्थ्य सेवा, कृषि, विमानन, कपड़ा, ब्यूटी एवं वेलनेस और हरित रोजगार जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
  • न्यूनतम प्रशिक्षण अवधि 576 घंटे है, जिसमें तकनीकी और अन्य आवश्यक कौशल शामिल हैं। 
  • DDU-GKY 2.0 में न्यूनतम रोजगार अवधि को 3 महीने से बढ़ाकर 6 महीने किया गया है। 

रोजगार बनाए रखने पर जोर

  • नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को छह महीने तक ₹7,620 की सहायता दी जाती है। 
  • 365 दिनों तक रोजगार बनाए रखने वाले पात्र उम्मीदवारों को अतिरिक्त ₹5,000 की सहायता दी जाती है। 
  • Migration Support Centres आवास, परामर्श, रोजगार संबंधी जानकारी और अन्य सहायता प्रदान करते हैं। 
  • ग्रामीण युवाओं और नियोक्ताओं को जोड़ने के लिए ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर Job Melas आयोजित किए जाते हैं। 

विशेष पहल

  • Roshni: वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और आकांक्षी जिलों में कौशल प्रशिक्षण पर केंद्रित।
  • Himayat: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ग्रामीण एवं शहरी युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करता है। 
  • पूर्वोत्तर क्षेत्र: DDU-GKY के कुल आवंटन का 10% पूर्वोत्तर राज्यों के लिए निर्धारित है। 

प्रगति

  • DDU-GKY वर्तमान में 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में लागू है। 
  • इसके तहत 749 परियोजनाएँ और 760 सक्रिय प्रशिक्षण केंद्र हैं। 
  • 2014-15 से अब तक 18.47 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण और 12.43 लाख से अधिक को रोजगार मिला है। 
  • RSETI के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण व सहायता भी दी जाती है।

 

अभ्यास प्रश्न 

प्रश्न: दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) 2.0 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  1. DDU-GKY 2.0 में न्यूनतम प्रशिक्षण अवधि 576 घंटे है तथा न्यूनतम रोजगार अवधि को 3 महीने से बढ़ाकर 6 महीने किया गया है। 
  2. योजना के तहत 50% महिलाओं, 33% SC/ST उम्मीदवारों और 5% दिव्यांग व्यक्तियों का अनिवार्य कवरेज निर्धारित किया गया है। 
  3. DDU-GKY के कुल आवंटन का 10% पूर्वोत्तर राज्यों के लिए निर्धारित है। 
  4. रोशनी पहल विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ग्रामीण युवाओं पर केंद्रित है। 

उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं?

A. केवल 1 और 3
 B. केवल 1, 2 और 3
 C. केवल 2 और 4
 D. केवल 1, 3 और 4

उत्तर: A. केवल 1 और 3

व्याख्या:

  • DDU-GKY 2.0 में न्यूनतम प्रशिक्षण अवधि 576 घंटे है और न्यूनतम रोजगार अवधि 3 महीने से बढ़ाकर 6 महीने कर दी गई है। अतः कथन 1 सही है। 
  • योजना में 50% SC/ST उम्मीदवार, 33% महिलाएँ और 5% दिव्यांग व्यक्ति शामिल किए जाने का प्रावधान है। अतः कथन 2 गलत है। 
  • DDU-GKY के कुल आवंटन का 10% पूर्वोत्तर राज्यों के लिए निर्धारित किया गया है। अतः कथन 3 सही है। 
  • रोशनी पहल वामपंथी उग्रवाद प्रभावित और आकांक्षी जिलों में कौशल विकास पर केंद्रित है, जबकि हिमायत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के युवाओं के लिए है। अतः कथन 4 गलत है।